6 फ़रवरी 2017 - 19:10
अमेरिका रूस और ईरान में फूट डालने की कोशिश में लगा है।

अल-आलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ईरान और रूस के बीच फूट डालकर क्षेत्र मे अपने हितों तक पहुंचना चाहता है।

अल-आलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ईरान और रूस के बीच फूट डालकर क्षेत्र मे अपने हितों तक पहुंचना चाहता है।
यूरोप, अमेरिका और सऊदी अरब के उच्च अधिकारियों के अनुसार ट्रंप सरकार ईरान - रूस सम्बनधों मे दरार ड़ालने की जुगत मे है ताकि सीरिया संकट का सोचा समझ समाधान हो सके और क्षेत्र में अमेरिकी हितो की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस विरोधाभासी स्ट्रॉटेजी द्वारा ट्रम्प रूस के साथ मधुर सम्बन्ध तथा ईरान की सैन्य उपस्थिति का कठोर जवाब देना चाहते हैं जो क्षेत्र मे रूस का मुख्य सहयोगी है।
व्हाइट हाउस के अधिकारियों के अनुसार पुतिन को लेकर ट्रम्प के नरम रुख के बावजूद अमेरिका रूस को लेकर भृमित नहीं है। लेकिन अमेरिका रूस को शीत युद्ध की तरह कड़ा प्रतिद्वंदी नहीं मानता लेकिन अमेरिका ईरान को सीमित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर कहा कि रूस के साथ समझौता किसी भी दूसरे विकल्प से अच्छा है एंकर द्वारा पुतिन को हत्यारा कहे जाने पर ट्रम्प ने जवाब दिया, सचमुच? क्या हमारा देश बेगुनाह है? राजनितिक गतिविधियों पर नज़र रखने वाले इस बात को अच्छी तरह समझ रहे हैं कि अमेरिका रूस और ईरान में फूट डालने की कोशिशो में लगा है।
ज्ञात रहे रूस और ईरान सेरिया में सैनिक सहयोगी हैं और रूस ईरान सेना को सबसे ज़्यादा सामान की आपूर्ति करता है।